Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत ही खास होता है। पूरे देश में दिवाली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन से दिवाली के पांच दिन के उत्सव की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं।