Get App

Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सोना-चांदी और संपत्ति खरीदने के लिए मिलेंगे इतने शुभ मुहूर्त, इनमें खरीदारी होगी शुभ फलदायी

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन सोना-चांदी या संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन खरीदारी करने से संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। लेकिन, कुछ लोग इस दिन खरीदारी नहीं कर पाते। इनके लिए अक्टूबर में धनतेरस से पहले भी कई शुभ मुहूर्त होंगे, जिनमें खरीदारी करना शुभ होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 7:30 AM
Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सोना-चांदी और संपत्ति खरीदने के लिए मिलेंगे इतने शुभ मुहूर्त, इनमें खरीदारी होगी शुभ फलदायी
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं।

Dhanteras 2025: पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के पर्व का पहला त्योहार धन तेरस होता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन और वैभव की देवी मां लक्षमी की और कुबेर की पूजा की जाती है। धन तेरस के पर्व को धन, वैभव, संपन्नता और समृद्धि प्राप्त करने के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोग इस दिन सोना-चांदी के आभूषण, प्रॉपर्टी या गाड़ी जैसी सम्पन्नता से जुड़ी चीजों को खरीना शुभ मानते हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस साल धनतेरस पर ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। धनतेरस के दिन प्रात:काल में ब्रह्म योग होगा, जो देर रात 1.48 बजे तक रहेगा। वहीं, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 3.41 बजे तक है, उसके बाद से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।

18 या 19 कब होगा धनतेरस 2025

दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12.18 बजे होगी। यह तिथि 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर में 01.51 बजे तक रहेगी। प्रदोष मुहूर्त के आधार पर धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

18 अक्टूबर को धनतेरस पूजा के लिए 01.04 घंटे का शुभ मुहूर्त मिलेगा। धनतेरस की पूजा शाम को 7.16 बजे से रात 8.20 बजे के बीच कर सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं।

धनतेरस से पहले इन मुहूर्त में खरीदारी करना भी शुभ

धनतेरस के दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन सोना-चांदी संपत्ति आदि खरीदने से 13 गुना वृद्धि होती है। इसलिए, लोग इस दिन जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन, कुछ लोग इस दिन खरीदारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अक्टूबर के महीने में धनतेरस से पहले भी कई शुभ मुहूर्त होंगे, जिनमें सोना-चांदी या संपत्ति की खरीदारी करना बहुत शुभ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें