Dhanteras 2025 Citywise Shopping time: दिवाली पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत कल धनत्रयोदशी के पर्व के साथ होगी। ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार शनिवार 18 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर के साथ आयुर्वेद के जनक और अरोग्य के दाता भगवान धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सेहत, समृद्धि और खुशियां आती हैं। पूरे भारत में लोग इस दिन पूजा करते हैं और सोना, चांदी, रसोई के बर्तन आदि खरीदते हैं, क्योंकि ये सभी सौभाग्य लाते हैं।