धनतेरस, दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है और इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। ये पर्व केवल धन और समृद्धि का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और घर में खुशहाली लाने वाला दिन भी माना जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को पड़ रहा है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। शनिवार का दिन ज्योतिष में शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव का प्रभाव नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की परिस्थितियों पर पड़ता है। इसलिए, शनिवार-धनतेरस पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं तेरह गुना वृद्धि करती हैं, इसलिए लोग सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन, धनिया के बीज, झाड़ू और शुभ गहनों की खरीदारी करते हैं।
