Get App

Diwali 2025 Upay: दिवाली में लक्ष्मी-गणेश के दीयों के नीचे रख दें छोटी सी चीज, घर में आएगी सुख, सम्पन्नता और खुशहाली

Diwali 2025 Upay: दिवाली की रात अपने घर-आंगन में दीये जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस रात को अपने घर के पूजा स्थान में जो दीया रखा जाता है, उससे जुड़ा एक छोटा सा उपाय घर परिवार को खुशहाली और बरकत से भर देता है। आइए जानें दिवाली की रात किया जाने वाला ये उपाय है क्या?

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 10:50 AM
Diwali 2025 Upay: दिवाली में लक्ष्मी-गणेश के दीयों के नीचे रख दें छोटी सी चीज, घर में आएगी सुख, सम्पन्नता और खुशहाली
दिवाली की रात अपने घर-आंगन में दीये जलाते हैं और मानते हैं कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Diwali 2025 Upay: कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस दिन लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंग-बिरंगी रोशनी और रंगोली से अपना घर सजाते हैं, दरवाजों पर तोरण लगाते हैं और लजीज पकवान बनाते हैं। दिवाली की रात प्रदोष काल और निशीथ काल में धन और संपन्नता की देवी लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व है। माना जाता है मां स्वयं इस मुहूर्त में लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं और जिस भक्त से प्रसन्न होती हैं, उसके पास स्थायी निवास बना लेती हैं। इसलिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी का प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। इनमें से एक उपाय है दिवाली की रात दीये से जुड़ा है।

दिवाली की रात अपने घर-आंगन में दीये जलाते हैं और मानते हैं कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस रात को अपने घर के पूजा स्थान में जो दीया रखा जाता है, उससे जुड़ा एक छोटा सा उपाय घर परिवार को खुशहाली और बरकत से भर देता है। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी न सिर्फ प्रसन्न होती हैं, बल्कि अपने भक्त के यहां स्थायी निवास भी बना लेती हैं। आइए जानें दिवाली की रात किया जाने वाला ये उपाय है क्या और इसे कैसे करना है?

दिवाली की सही तारीख और मुहूर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 05:55 बजे समाप्त होगी। इसलिए दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें