वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाती है और इस साल ये पावन पर्व 20 अक्टूबर को पड़ रहा है। ये पर्व न सिर्फ रोशनी और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का भी शुभ अवसर माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबीक, दिवाली से पहले घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव और सुधार करने से धन, सुख और समृद्धि बढ़ाने में मदद मिलती है। घर के विभिन्न हिस्सों को व्यवस्थित करना, साफ-सफाई रखना और सही दिशा में महत्वपूर्ण वस्तुएं रखना धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।