Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा के आगमन का समय बहुत पास आ चुका है। इसके साथ ही बढ़ रहा है त्योहार की तैयारियों का तापमान। हिंदू धर्म में गणेश भगवान को मुश्किलों को दूरे करने वाले और शुभकर्ता के रूप में जाना जाता है। ज्योतिष में भी गणेश जी का विशेष स्थान है और उनकी पूजा से कई तरह के ग्रह दोषों का निवारण किया जा सकता है। बुध और राहु-केतु जैसे हानिकारक ग्रहों के दोष का निवारण भी गणेश पूजा के माध्यम से किया जा सकता है।