5 जून 2025, गुरुवार को गंगा दशहरा का शुभ पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है, जिसे मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी कारण लाखों श्रद्धालु इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा तटों पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते हैं। गंगा दशहरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गहरा है।
