Gangaur Vrat 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत किया जाता है। इस दिन जहां विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं ये व्रत मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं। गणगौर का पर्व राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं पूरे दिन व्रत करती हैं और पारंपरिक तरीके से श्रद्धा और आस्था के साथ शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
