Gita Jayanti 2025: हिंदू धर्म ग्रंथों में श्रीमद्भगवद्गीता का महत्वपूर्ण स्थान है। आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने महान धनुर्धारी अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था। इसलिए आज मोक्षदा एकादशी व्रत के साथ गीता जयंति भी मनाई जाती है। आज इस महान धर्म ग्रंथ की 5162वीं वर्षगांठ है। पंचांग के अनुसार, आज से 5 हजार 162 साल पहले श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। आइए जानते हैं गीता जयंती की पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
