Goverdhan Puja 2025 Date: गोवर्धन पूजा हिंदू त्योहारों में बहुत अहम मानी जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घरों में गोर्वधन बनाकर उनकी पूजा करते हैं। ये पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है। गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस साल ये पूजा 22 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी।