Get App

Gupta Navratri 2025: 26 जून से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि, जानिये किसकी होती है पूजा, क्यों रखने चाहिए ये नवरात्र

Gupta Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि को देवी मां की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है। इनमें दो नवरात्रि सभी सार्वजनिक रूप से मनाते हैं जिन्हें चैत्र और शारदीय नवरात्रि कहा जाता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 5:27 PM
Gupta Navratri 2025: 26 जून से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि, जानिये किसकी होती है पूजा, क्यों रखने चाहिए ये नवरात्र
Gupta Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि को देवी मां की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है।

Gupta Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि को देवी मां की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है। इनमें दो नवरात्रि सभी सार्वजनिक रूप से मनाते हैं जिन्हें चैत्र और शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। जबकि, दो को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। ये गुप्त नवरात्र साधकों के लिए बेहद खास माने जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में खास तंत्र साधनाएं की जाती है। इस साल आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से शुरू होंगे।

घटस्थापन का शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से होती है और इसी दिन घटस्थापन का विशेष महत्व होता है। उज्जैन के वैदिक ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार प्रतिपदा तिथि 25 जून को ही लग रही है, लेकिन उदयातिथि के अनुसार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून को मानी जाएगी। इस दिन घटस्थापन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:12 से 7:43 बजे तक रहेगा।

मां दुर्गा के दस गुप्त रूपों की होती है पूजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें