Hanuman Jayanti 2026: भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूरे देश में यह दिन किसी बड़े पर्व की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में हनुमान भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और बजरंग बाण का पाठ करते हैं। कई जगह लोग भंडारों का आयोजन करते हैं और उनका शुक्रिया अदा करके उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस साल, हनुमान जयंती 2 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी।
