Hariyali Teej 2025: इस तीज पर अपने रिश्ते को सुंदर बनाने के लिए करें ये उपाय

Hariyali Teej 2025 का त्योहार शिव और पार्वत के मिलन, उनके अटूट बंधन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। व्रत और पूजा के अलावा इस दिन कुछ खास उपाय करने और महादेव का अभिषेक करने से न सिर्फ संबंधों में मधुरता आती है, बल्कि सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement

Hariyali Teej 2025 सावन के महीने में आने वाले इस त्योहार का खास महत्व है। ये दिन शिव और पार्वत के मिलन, उनके अटूट बंधन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक संबंध को शिव-पार्वती जैसी सुख-शांति लाने की कामना से इस त्योहार को मनाती हैं। वहीं, अववाहित कन्याएं इस व्रत को भगवान शिव के जैसा सुलझा हुआ और समझदार जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन पूजा और व्रत करती हैं। व्रत और पूजा के अलावा इस दिन कुछ खास उपाय करने और महादेव का अभिषेक करने से न सिर्फ संबंधों में मधुरता आती है, बल्कि सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। आप भी करना चाहते हैं ये उपाय तो जानिए इनके बारे में।

सफेद चीजों का दान करें

सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है, इसलिए जीवन में शांति लाने की कामना के साथ पूजा में भगवान शिव को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं, प्रसाद में खीर या चावल का भोग लगाएं। पूजा के बाद दूध, चावल जैसी सफेद चीजों का दान करने से सौभाग्य बढ़ता है।


फल और मिठाई का दान करें

हरियाली तीज के दिन जरूरतमंदों को फल या मिठाई का दान करने से घर का वातावरण सकारात्मक बनता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

सोलह श्रृंगार करें

हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं द्वारा 16 श्रृंगार करने की परंपरा है। लेकिन यह न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि इसे करने से वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य भी बढ़ता है।

उड़द की दाल और वस्त्रों का दान

हरियाली तीज पर उड़द की दाल और कपड़ों का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। खासकर यह उपाय सुहाग की लंबी अवधि और पारिवारिक सुख-शांति के लिए लाभकारी होता है।

26 या 27 जुलाई, कब होगी हरियाली तीज

हरियाली तीज का त्योहार श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया 26 जुलाई को रात्रि 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी। वहीं तृतीया तिथि का समापन 27 जुलाई की रात्रि 10 बजकर 44 मिनट पर होगा। अत: 27 जुलाई को उदयातिथि मिलने की वजह से हरियाली तीज का पर्व उसी दिन मनाया जाएगा।

शिवलिंग का इन चीजों से अभिषेक बढ़ाएगा सौभाग्य

हरियाली तीज के त्योहार पर मां पार्वती की पूजा ही महत्व नहीं है, बल्कि ये शिव से भी आशीर्वाद पाने का खास मौका होता है। इस दिन शिवलिंग का खास चीजों से अभिषेक सौभाग्य में वृद्धि करता है।

हरियाली तीज के त्योहार पर शादीशुदा संबंधों में मिठास लाने के लिए गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर अभिषेक करना बहुत शुभ होता है।

हरियाली तीज के दिन मनचाही मुराद पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

घी या दही से अभिषेक करने पर घर में पैसों की तंगी दूर होती है और सम्पन्नता आती है।

आर्थिक स्थिति सुधारने की कामना से गन्ने के रस से भी अभिषेक कर सकते हैं।

Rakshabandhan 2025 भाई का सौभाग्य बढ़ाएंगी आरती की थाली में रखी ये चीजें, आइए जानें

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 25, 2025 9:01 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।