Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व है, जिसे पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन व्रती निर्जला व्रत रखती हैं, यानी 24 घंटे तक अन्न और जल का त्याग करती हैं। व्रत की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर होती है। पूजा स्थल पर माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्तियों की स्थापना कर फूल, फल, दीप, धूप, अक्षत और नैवेद्य से पूजा की जाती है। दिनभर कथा और आरती से व्रती अपनी भक्ति प्रकट करती हैं।
