Hindu Nav Varsh 2026 Date: हिंदू धर्म के सभी व्रत और त्योहारों से लेकर शादी-मुंडन और गृह प्रवेश आदि की तिथियां हिंदू कैलेंडर के आधार पर तय की जाती है। हिंदू कैलेंडर अंग्रेजी कैलेंडर से अलग होता है और इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। इस दिन नवसंत्सर का प्रारंभ होता है। इस साल हिंदू नववर्ष का प्रारंभ 19 मार्च, गुरुवार से हो रहा है। ये विक्रम संवत 2083 होगा, जिसके राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे और मंत्री मंगल देव होंगे। इस वर्ष का शुभारंभ शुक्ल योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगा।
