Get App

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष के पहले दिन कर लें ये 5 उपाय, पूरे साल भरी रहेगी तिजोरी और जीवन में आएंगी खुशियां

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि का भी प्रारंभ होता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से पूरे साल धन की कमी नहीं रहती और घर में खुशियां आती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:35 PM
Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष के पहले दिन कर लें ये 5 उपाय, पूरे साल भरी रहेगी तिजोरी और जीवन में आएंगी खुशियां
हिंदू नववर्ष पर घर में हवन कराने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति का माहौल बनता है।

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से अलग होता है। इसकी गणना चंद्र मास के आधार पर की जाती है। इसके महीने भी जनवरी-फरवरी न होकर चैत्र-वैशाख होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है। यह दिन सिर्फ कैलेंडर बदलने का संकेत नहीं है, बल्कि इसे नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना इसी दिन की थी। इसलिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। लोग इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और खास उपाय करते हैं, ताकि घर में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से पैसों की परेशानी, काम में रुकावट या मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने लोकल 18 को इस दिन करने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया, जिन्हें अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। इस साल हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू हो रहा है।

घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं

  • नववर्ष के दिन सुबह स्नान करें और घर के दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार लगाएं। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सुख-समृद्धि आती है।
  • नववर्ष के दिन महालक्ष्मी यंत्र या श्री यंत्र की पूजा करें। पूजा स्थल को साफ करें, दीपक जलाएं और लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें। यह उपाय धन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें