Holashtak 2026: रंगों के पर्व होली से पहले के आठ दिन होलाष्टक कहलाते हैं। इसकी शुरुआत फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है और ये होलिका दहन पर समाप्त होते हैं। इस साल होलाष्टक आज से शुरू हो चुका है। इस अवधि को हिंदू धर्म में अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इसमें मांगलिक कार्य और किसी नए काम की शुरुआत नहीं की जाती है। इस समय को लेकर धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक तौर माना जाता है कि इस अवधि में धरती पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।
