Holashtak 2026: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ काम दोनों करने से पहले ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, योग और शुभ-अशुभ काल का विचार किया जाता है। साल में और कई पर दिन में कुछ अवधि ऐसी होती है, जिसमें शुभ काम करने की मनाही होती है। इनमें से एक है होलाष्टक। इसकी शुरुआत रंगों के पर्व होने से ठीक आठ दिन पहले होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस अवधि में शुभ और नया काम नहीं किया जाता है। माना जाता है कि इस अवधि में नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं, जो शुभ कार्यों में विघ्न डालती हैं। इस अवधि में शुभ या नया काम करने से उसका नकारात्मक परिणाम आने का खतरा रहता है। इस समय साधना, भक्ति और मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानें इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं और इन 8 दिनों में क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।
