Get App

Holi Bhai Dooj 2026: होली की भाई दूज आज, जानें टीका करने का मुहूर्त और इस खास दिन पर किस्मत चमकाने के उपाय

Holi Bhai Dooj 2026: होली का त्योहार हो चुका है और आज होली की भाई दूज मनाई जा रही है। दीपावली के बाद जैसे यम द्वितीया मनाई जाती है, उसी तरह होली के बाद चैत्र कृष्ण द्वितीया मनाई जाती है। आइए जानें इस साल भाई को टीका करने का मुहूर्त क्या है और किस्मत चमकाने वाले क्या उपाय करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:16 AM
Holi Bhai Dooj 2026: होली की भाई दूज आज, जानें टीका करने का मुहूर्त और इस खास दिन पर किस्मत चमकाने के उपाय
उदया तिथि को देखते हुए होली भाई दूज 5 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।

Holi Bhai Dooj 2026: पूरे देश में होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। रंग और गुलाल की मस्ती से सराबोर इस पर्व के अलग दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। चैत्र कृष्ण द्वितीया को भी बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनकी अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल होली का त्योहार 4 मार्च यानी कल, बुधवार को मनाया गया है और आज भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

होली भाई दूज 2026 सही तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 4 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट से हो चुकी है और इसका समापन 5 मार्च को शाम 5 बजकर 3 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए होली भाई दूज 5 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।

तिलक का शुभ मुहूर्त: कब करें पूजा?

5 मार्च 2026 को तिलक के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। लेकिन इस बार होली की तरह भाई दूज में भी भद्रा का साया रहेगा। सुबह से भद्रा लग जाएगी। हालांकि, ज्योतिष गणना के अनुसार भद्रा में तिलक लगाने से कोई प्रभाव नहीं है, क्योंकि भद्रा का वास पाताल लोक में है। इसलिए दोपहर में एक बजे के बाद बहनें भाई को तिलक लगा सकती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार भाई को तिलक लगाने के लिए पूरा दिन शुभ है। बहनें किसी भी समय भाई का तिलक कर सकती हैं।

भाई-बहनों की किस्मत चमकाने के 5 आसान उपाय

केसर और चंदन का तिलक : भाई दूज पर, बहन को अपने भाई के माथे पर केसर और सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, यह उपाय भाई के करियर में आने वाली रुकावटों को दूर करने और उसे सफलता दिलाने में बहुत मददगार है। तिलक लगाते समय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करना और भी शुभ होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें