Holika Dahan 2026 Date: होली का पर्व हिंदू धर्म का प्रमुख और बहुत बड़ा पर्व है। बुराई पर अच्छा की जीत के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व में दो दिनों का आयोजन होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को रंगों का पर्व होली मनाया जाता है। होली का पर्व पूरे भारत में बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस साल होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है, क्योंकि इन दोनों आयोजनों के बीच में भद्र काल और चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। आइए जानें इस साल इन आयोजनों की तारीख, समय और मुहूर्त क्या रहेंगे?
