Get App

Holika Dahan 2026 Upay: होलिका की अग्नि में चुपचाप डाल दें ये चीजें, ग्रह दोष होंगे शांत और खुलने लगेंगे तरक्की के रास्ते

Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की पवित्र अग्नि में कुछ चीजें अर्पित करने से ग्रह दोष शांत होते हैं। आइए जानें क्या है ये उपाय और ग्रह दोष शांति के लिए क्या कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 5:53 PM
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका की अग्नि में चुपचाप डाल दें ये चीजें, ग्रह दोष होंगे शांत और खुलने लगेंगे तरक्की के रास्ते
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Holika Dahan 2026 Upay: होली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। यह पर्व सामाजिक, ज्योतिष और धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपुण माना जाता है। यह पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। इससे पहले यानी फालगुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का अनुष्ठान करने की परंपरा है। होलिका दहन के महत्व का वर्णन पौराणिक कथाओं मिलता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है। इस रात का हिंदू धर्म में बहुत महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात में किए गए कुछ उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ग्रह दोष, पितृ दोष और शादी या कारोबार में आ रही बाधों को दूर करने के लिए ये रात बहुत कारगर मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन का दिन इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि होलिका की पवित्र अग्नि में अपनी नकारात्मक ऊर्जा, कष्ट और बाधाओं को समर्पित करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। आइए जानें होलिका दहन के दिन अग्नि में किन चीजों का अर्पण करना शुभ होता है और कब किया जाएगा होलिका दहन?

होलिका दहन तारीख

इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। इस दिन रात 11 बजकर 50 मिनट का समय विशेष रूप से शुभ बताया जा रहा है। इस शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका दहन किया जाए तो इसका विशेष फल प्राप्त होगा।

होलिका दहन पर करें ये उपाय

होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। श्रद्धा और विश्वास के साथ होलिका की पूजा करें और होलिका की अग्नि के चारों ओर 11 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय मन में अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना करें। माना जाता है कि 11 परिक्रमा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

होलिका की अग्नि में अर्पिक करें ये चीजें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें