Get App

Holy Snan 2026: नए साल में मिलेंगे इतने स्नान पर्व, नोट कर लें सबके दिन और तारीखें

Holy Snan 2026: हिंदू धर्म में गंगा सहित प्रमुख पवित्र नदियों में स्नान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे हिंदू वर्ष में कुछ प्रमुख तिथियां होती हैं, जिन पर स्नान का बहुत महत्व है। इस साल भी कई स्नान पर्व आयोजित होंगे, जिनकी तारीख और दिन यहां बताए जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 11:19 PM
Holy Snan 2026: नए साल में मिलेंगे इतने स्नान पर्व, नोट कर लें सबके दिन और तारीखें
इनमें मकर संक्रांति, माघ पूर्णिमा गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा का नाम लिया जा सकता है।

Holy Snan 2026: सनातन परंपरा में नदियों को मोक्षदायिनी माना जाता है। यानी गंगा जैसी नदियों में स्नान करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि हिंदू वर्ष में कुछ स्नान तिथियां भी आती हैं, जिन पर गंगा या पवित्र नदी में स्नान को महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि इन शुभ तिथियों पर नदियों में स्नान करने से तन और मन शुद्ध होता है। इन स्नान तिथियों में लोग दूर-दूर से पवित्र नदियों में स्नान करने पहुंचते हैं। इनमें मकर संक्रांति, माघ पूर्णिमा गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। आइए जानें इस साल कितनी स्नान तिथियां आएंगी और इनकी तारीख क्या होगी ?

2026 में आने वाली स्नान तिथियां

मकर संक्रांति स्नान : 14 जनवरी

मकर संक्रांति के दिन पवित्र स्नान का विशेष धार्मि क और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि पवित्र नदियों या तीर्थ स्थलों में स्नान करने से तन और मन दोनों शुद्ध होते हैं।

मौनी अमावस्या स्नान : 18 जनवरी

माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। इसलिए इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ पूर्णिमा स्नान : 1 फरवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें