वट सावित्री व्रत हिंदू संस्कृति में विवाहित महिलाओं के लिए एक बेहद शुभ और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। ये व्रत सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसमें पत्नी की तपस्या और निष्ठा से पति को नया जीवन मिलता है। यही कारण है कि हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन महिलाएं इस व्रत को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ करती हैं, ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आए। साल 2025 में वट सावित्री व्रत 26 मई, सोमवार को मनाया जाएगा।
