Get App

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कैसे करें आवेदन, कितना होगा खर्च; जानिए पूरी डिटेल

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल के अंतराल के बाद फिर शुरू हो रही है। इच्छुक भारतीय नागरिक 13 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यात्रा दो रूट्स से जून-सितंबर के बीच होगी। आइए जानते हैं यात्रा की पूरी डिटेल और शर्तें।

Suneel Kumarअपडेटेड May 08, 2025 पर 9:07 PM
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कैसे करें आवेदन, कितना होगा खर्च; जानिए पूरी डिटेल
कैलाश मानसरोवर की पावन यात्रा के लिए आवेदन केवल विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ही किया जा सकता है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर शुरू की जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इच्छुक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 तय की गई है।

यात्रा की शुरुआत 30 जून 2025 से होगी। इसे उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के रास्ते से संचालित किया जाएगा। हर साल औसतन 900 भारतीय श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस साल भी यात्रा जून से सितंबर के बीच दो मार्गों- लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथु ला (सिक्किम) से आयोजित की जाएगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा खास क्यों है?

हिंदू धर्म में कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास माना जाता है। यह स्थान बौद्ध और जैन धर्मों में भी अत्यंत पवित्र माना गया है। समुद्र तल से करीब 6,638 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह तीर्थस्थल तिब्बत क्षेत्र में स्थित है, जो कि चीन के अधीन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें