Get App

काला धागा गलत तरीके से बांधा तो खुल जाएगा मुसीबतों का पिटारा, जान लें सही नियम

Black thread rule: लड़कियां पैरों में काला धागा अक्सर फैशन के लिए बांधती हैं, लेकिन इसका ज्योतिष में खास महत्व माना जाता है। इसे सुरक्षा कवच की तरह देखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसे बांधने के नियम, गांठों की संख्या और सही दिन का ध्यान रखना जरूरी होता है, वरना नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:26 PM
काला धागा गलत तरीके से बांधा तो खुल जाएगा मुसीबतों का पिटारा, जान लें सही नियम
Black thread rule: अगर काला धागा पुराना या फट जाए, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

आजकल काला धागा पहनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि लोगों की आस्था से भी जुड़ गया है। छोटे बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बुरी नजर से बचाव के लिए पहनता है। कई लोग इसे बिना सोचे-समझे सिर्फ ट्रेंड के कारण पहन लेते हैं, लेकिन इसके पीछे ज्योतिष से जुड़े कुछ खास नियम भी होते हैं। माना जाता है कि काला धागा सही तरीके से पहना जाए तो ये सकारात्मक ऊर्जा देता है और सुरक्षा का काम करता है।

वहीं अगर इसे गलत दिन, गलत तरीके या गलत गांठ के साथ बांधा जाए, तो इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे पहनने से पहले इसके नियमों को समझा जाए, ताकि फायदा मिले और किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

शनि से जुड़ा है काले धागे का रहस्य

काला धागा शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है, जो ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। हालांकि हर राशि के लिए ये फायदेमंद नहीं होता। खासकर मेष, वृश्चिक और सिंह राशि वालों को इसे पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें