Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर को समाप्त किया था इसलिए इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर गंगा स्नान करने आते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। देवी-देवताओं के स्वागत में गंगा के तट पर ढेरों दीपक जलाए जाते हैं, जिसे देव दीपावली कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। इस दिन दीपक का एक उपाय करके पूरे साल की पूजा की पुण्य प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानें क्या है ये उपाय
