Kartik Purnima 2025 Today: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म के बहुत पावन और महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने का दुर्लभ अवसर मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन महामृत्युंजय मत्र का जाप करने वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। भगवान शिव स्वयं अपने इन भक्तों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस के अत्याचारों से तीनों लोगों को मुक्त कराया था। इस शुभ अवसर पर देवी-देवताओं ने धरती पर गंगा स्नान किया था और गंगा तट पर असंख्य दीये जलाए थे। तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है और गंगा जैसी पवित्र नदियों के तट पर ढेरों दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व होता है। इस साल ये पर्व आज यानी 5 नवंर को मनाया जा रहा है। आइए जानें आज स्नान और प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त। साथ ही जानें महामृत्युंजय मंत्र के बारे में।
