Get App

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: दिल्ली-एनसीआर में 8.11 से 8.15 बजे के बीच चंद्रोदय, जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth Moon timing: आज करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने निर्जला व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करेंगी। इसलिए आज चंद्रोदय का समय खासतौर से बहुत अहमियत रखता है। आइए जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 12:04 PM
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: दिल्ली-एनसीआर में 8.11 से 8.15 बजे के बीच चंद्रोदय, जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, करवा चौथ की शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद अर्घ्य देने के उपरांत व्रत पूर्ण माना जाता है।

Karwa Chauth Moon Rise timing: करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। आज के दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय निर्जला व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, करवा चौथ की शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद अर्घ्य देने के उपरांत व्रत पूर्ण माना जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं चलनी से चांद को देखती हैं और फिर उसी चलनी से अपने पति का दीदार करती हैं। इसके बाद पतिदेव के हाथों से पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं। इसलिए करवा चौथ के व्रत में महिलाएं बेसब्री से चंद्रोदय का इंतजार करती हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में चंद्र देव के दर्शन रात को 8.11 बजे से 8.15 बजे के बीच में मिलेंगे। आइए जानें कब होगा आपके शहर में चंद्रोदय

चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन रात 8.13 बजे चंद्रोदय होगा। उस समय पहले चंद्रमा की पूजा की आएगी और इसके बाद अर्घ्य दिया जाएगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें