Kharmas 2025: हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त निकलते समय कुछ ग्रहों की स्थिति जरूर देखी जाती है। इनमें शुक्र और सूर्य का नाम अहम है। शुक्र अस्त होते हैं तब मांगलिक कार्य नहीं होते और सूर्य के कमजोर स्थिति में होने पर भी लोग शुभ काम नहीं करते हैं। यही वजह है कि आज से मांगलिक कार्य थम गए हैं। शुक्र आज से अस्त हो गए हैं। बृहस्पति और शुक्र के अस्त होने पर मांगलिक कार्य एकदम बंद हो जाते हैं। इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य का प्रवेश देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में होगा। इस राशि में सूर्य कमजोर होते हैं और इसी एक महीने की अवधि को खरमास कहते हैं।
