Kharmas 2026 March: सूर्य देव जब अपने मित्र और देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्वामित्व वाली राशियों धनु और मीन में गोचर करते हैं, तो खरमास लगता है। साल में दो बार लगने वाले खरमास को हिंदू धर्म में अशुभ समय माना जाता है, क्योंकि इस अवधि में सूय और गुरु दोनों की शक्तियां कमजोर होती हैं।आज देर राज सूर्य देव जब मीन राशि में गोचर करेंगे, तो खरमास शुरू हो जाएगा। ये 14 अप्रैल तक चलेगा।
