Kharmas 2026 End Date: हिंदू धर्म में शुभ कार्यों के लिए अच्छे मुहूर्त देखते समय जिन बातों का विचार किया जाता है, उनमें सूर्य की स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सूर्य अगर कमजोर होते हैं, यानी बृहस्पति की राशि मीन या धनु में होते हैं तो मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इसे खरमास कहते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह जब वह देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में गोचर करते हैं, तब उनकी ऊर्जा कमजोर होती है।
