Kharmas 2026: सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर को खरमास कहा जाता है। ज्योतिष और पंचांग के अनुसार ये अशुभ काल होता है, जिसमें मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि सूर्य जब बृहस्पति की राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति क्षीण हो जाती है। शादी, मुंडन, गौना और जनेऊ आदि कार्यों के लिए सूर्य, बृहस्पति और शुक्र ग्रह का शुभ स्थिति में होना जरूरी माना जाता है।
