Chandra Grahan On Holi 2026: होली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख और सबसे बड़े पर्व में से एक माना जाता है। ये त्योहार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन करते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। साथ ही ये पर्व बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। पंचांग के अनुसार, इस साल चंद्र ग्रहण और भद्रा के साये में होली का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानें इस साल होलीका दहन किस दिन किया जाएगा और होली किस दिन खेली जाएगी? फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण किस दिन होगा ?
