Magh Mela 2026: माघ के महीने में स्नान दान का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कि इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। माघ स्नान से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। हिंदू कैलेंडर के 11वें महीने को बेहद खास और पुण्यदायी माना जाता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर साल माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार माघ मेला शनिवार, 3 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।
