Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिनों में माना जाता है। इस दिन से प्रयाग में त्रिवेणी संगम तट पर पौष पूर्णिमा से कल्पवास कर रहे भक्तों की तपस्या समाप्त होती है और माघ मास का भी अंत होता है। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होती है, साथ ही इस दिन चंद्रदेव की भी पूजा करने और अर्घ्य देने का विधान है। माघ पूर्णिमा का भगवान विष्णु के भक्तों के लिए विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 2026 1 फरवरी को पड़ेगी।
