Mahashivratri 2026 date: महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। इस साल ये व्रत रविवार, 15 फरवरी को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत का शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस रात की छोटी सी पूजा भी साल भर की प्रार्थना के बराबर आशीर्वाद देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे साल में चार बहुत पवित्र रात्रि हैं, होली, दिवाली, दुर्गा अष्टमी की कालरात्रि और महाशिवरात्रि। महाशिवरात्रि का इनमें सबसे अहम स्थान है। भक्तों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सिर्फ एक लोटा गंगाजल चढ़ाने से पूरे साल की हर शिवरात्रि के बराबर आध्यात्मिक पुण्य मिलता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन से बहुत सी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानें, राशि के अनुसार कैसे करना चाहिए अभिषेक
