Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में ही नहीं पूरे भारत में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। हमारे देश के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। यहां महाशिवरात्रि का पर्व 9 दिन पहले शुरू हो जाता है। यह मंदिर उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर एकमात्र दक्षिणामुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां 9 दिन शिव नवरात्रि मनाई जाती है।
