Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: महाशिवरात्रि का व्रत हर शिव भक्त के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों से लेकर प्रमुख ज्योतिर्लिंगों तक में भक्तों की धूम रहती है। सभी मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगती है। भव्य सजावट से लेकर अनुष्ठान की विशेष व्यवस्था की जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व के दिन ग्रहों और नक्षत्रों की बेहद शुभ और फलदायी स्थिति ऐसी बन रही है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, साल 2026 के महाशिवरात्रि के पर्व में 300 साल के बाद 10 शुभ योग और 5 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। लेकिन इस साल इस पर्व की सही तारीख को लेकर काफी भक्त भ्रम में हैं। आइए जानें कंफ्यूजन की वजह और व्रत की सही तारीख।
