Mahashivratri 2026 Vrat Katha: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्रमुख पर्व में से एक है। इसे पूरे देश में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान को समर्पित इस व्रत में भक्त सभी नियमों का पलन करते हुए पूरे विधि-विधान से व्रत करते हैं, पूजा करते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इस व्रत में निषाद राज राजा सुंदरसेन की कथा का भी बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत कथा के बिना महाशिवरात्रि की पूजा को अधूरा माना जाता है। साथ ही, इस व्रत में भगवान शिव की पूजा के समापन पर ‘ओम जय शिव ओंकारा’ आरती भी करते हैं। आइए जानें व्रत की विधि, पूजा सामग्री लिस्ट, व्रत कथा और आरती।
