Get App

Makar Sankranti 2026: बेटे की राशि में पिता के प्रवेश पर मनाया जाएगा ये पर्व, जानिए मकर संक्रांति की सही तारीख और इस दिन के नियम

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। सूर्य भगवान के राशि परिवर्तन पर मनाया जाने वाला यह पर्व ऋतु परिवर्तन का प्रतीक होता है। आइए जानें इस पर्व की सही तारीख और इस दिन से जुड़े नियमों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 8:02 PM
Makar Sankranti 2026: बेटे की राशि में पिता के प्रवेश पर मनाया जाएगा ये पर्व, जानिए मकर संक्रांति की सही तारीख और इस दिन के नियम
मकर संक्रांति का पर्व हर साल सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व हर साल सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और उसके बाद दान का विशेष महत्व है। यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यह त्योहार असल में सूर्य के राशि परिवर्तन के अवसर पर मनाया जाता है। सूर्य भगवान इस दिन देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु से निकल कर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन के बाद सूर्य भगवान उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हैं। इसके बाद सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे विदा होता है। यह देश के कृषि मौसम से भी जोड़ा जाता है। इसलिए इस पर्व में नई फसल की उपज को ईष्ट पर अर्पित करने की भी परंपरा है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें?

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्यकाल दोपहर 03:13 बजे से लेकर शाम को 05:45 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का महापुण्यकाल 14 जनवरी 2026 को दोपहर 03:13 से लेकर शाम को 04:58 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन गंगा या फिर किसी अन्य पवित्र जल तीर्थ पर स्नान करना चाहिए।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें