Margashirsha Amavasya 2025: पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि आज से लग चुकी है और ये कल दोपर 12:16 बजे तक रहेगी। इस हिसाब से देखा जाए तो अगहन मास की अमावस्या आज और कल दोनों दिन है। आज की अमावस्या दर्श अमावस्या है, जबकि उदया तिथि के अनुसार कल व्रत और स्नान-दान की अमावस्या मानी जाएगी। मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा फलदायी है। अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दान-पुण्य करना और गरीबों को भोजन कराना शुभ माना जाता है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
