Get App

Margashirsha month 2025 Niyam: भगवान कृष्ण के प्रिय मास में नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस माह के जरूरी नियम

Margashirsha month 2025 Niyam: मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास है। इसमें उनकी पूजा करने से उनकी कृपा सदा बनी रहती है। इस मास में कुछ काम कभी नहीं करने चाहिए। आइए जानें क्या हैं इस मास के नियम और कौन से काम करने से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 7:00 AM
Margashirsha month 2025 Niyam: भगवान कृष्ण के प्रिय मास में नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस माह के जरूरी नियम
मार्गशीर्ष मास को स्वयं भगवान का स्वरूप माना जाता है।

Margashirsha month 2025 Niyam: मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास माना जाता है। इस मास का एक नाम अगहन भी है। इस मास में भगवान कृष्ण की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। कहीं-कहीं मार्गशीर्ष महीने को अन्नमास भी कहा जाता है। इस समय भगवान कृष्ण की पूजा, अन्नदान, गौ-सेवा और ब्राह्मणों को दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में इस मास के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने की बात कही गई है। आइए जानें इस मास का क्या महत्व है और इसमें क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं ?

मार्गशीर्ष मास के दौरान क्या करें?

  • अगहन में रोज पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है।
  • इसमें ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप और भगवद्गीता का पाठ करना चाहिए।
  • मार्गशीर्ष मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और शुद्ध-सात्विक भोजन करना चाहिए।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें