Mesha Sankranti 2026 Upay: मेष संक्रांति का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा, जब ग्रहों के राजा सूर्य गुरु की राशि मीन से निकल कर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस दिन के बाद से खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। ज्योतिष शास्त्र में मेष संक्रांति का विशेष स्थान है। सूर्य जहां इस दिन अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, वहीं इसी दिन से नए सौर वर्ष का भी आरंभ होता है। मेष राशि में सूर्य की ऊर्जा चरम पर होती है, जबकि मीन राशि में सूर्य की शक्ति कमजोर होती है।
