Get App

Vastu tips: घर में बरकत चाहिए तो इन 3 जगहों से हटाएं पैसा, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

Vastu tips: वास्तु शास्त्र मानता है कि हर दिशा में खास ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है। अगर घर में चीजें गलत दिशा में रखी जाएं, खासकर धन, तो इसका नकारात्मक असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां पैसा रखने से आर्थिक नुकसान और धन की कमी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2025 पर 9:51 AM
Vastu tips: घर में बरकत चाहिए तो इन 3 जगहों से हटाएं पैसा, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!
Vastu tips: अंधेरे में रखी तिजोरी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है

क्या आपकी आमदनी ठीक होने के बावजूद भी पैसे टिक नहीं पाते? क्या बार-बार पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो इसका कारण आपके घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र सिर्फ मकान की बनावट तक सीमित नहीं है, बल्कि ये जीवन में सुख, शांति और धन-समृद्धि बनाए रखने का भी मार्ग दिखाता है। कई बार हम अनजाने में घर में ऐसी जगहों पर धन रख देते हैं, जो वास्तु के अनुसार अशुभ मानी जाती हैं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे और तिजोरी हमेशा भरी रहे, तो जरूरी है कि आप वास्तु शास्त्र की इन बातों को जानें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। आइए जानते हैं उन 3 जगहों के बारे में, जहां धन रखना भारी पड़ सकता है।

  • अंधेरे में छुपी तिजोरी बन सकती है दरिद्रता का कारण
  • अक्सर लोग सुरक्षा के लिहाज से तिजोरी को किसी अंधरे कोने या अलमारी के अंदर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये बड़ा दोष माना जाता है। अंधेरे में रखी तिजोरी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और धन आगमन में बाधा डालती है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें