शारदीय नवरात्रि हर साल भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा पर्व मानी जाती है, लेकिन इस बार यह और भी खास होने वाली है। इस साल नवरात्रि 9 नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों तक मनाई जाएगी। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चौथी तिथि की वृद्धि से बना यह संयोग बहुत दुर्लभ है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस तरह के संयोग में मां दुर्गा की साधना करने से अधिक फल प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
