Navratri 2025 day 7 Maa Kalratri: शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन्ही में से एक रूप है मां कालरात्रि का, जिनकी पूजा नवरात्र के सातवें दिन करने का विधान है। मां कालरात्रि आत्मविश्वास, साहस और शक्ति की देवी हैं। इनकी पूजा करने से शत्रु और भय पर विजय मिलती है। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में मां भगवती धरती पर आती हैं और पूरे नौ दिन तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं और आशीर्वाद देती हैं।
