Get App

Navratri 2025 day 9 Maa Siddhidatri: महानवमी पर आज होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें कन्या पूजन का मुहूर्त और विधि

Navratri 2025 day 9 Maa Siddhidatri: शारदीय नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन महानवमी का पर्व मनाते हैं और कन्या पूजन भी किया जाता है। भक्त महानवमी के दिन अपने नौ दिनों के व्रत का पारण भी करते हैं। आइए जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 6:30 AM
Navratri 2025 day 9 Maa Siddhidatri: महानवमी पर आज होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें कन्या पूजन का मुहूर्त और विधि
शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है।

Navratri 2025 day 9 Maa Siddhidatri: शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है और नवरात्र का ये दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। बहुत से भक्त इस दिन अपने नौ दिनों के नवरात्र के व्रत का पारण करते हैं। इसके अलावा, महानवमी के दिन कन्या पूजन भी करते हैं। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। 1 अक्टूबर को नवमी पर दुर्गा मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। शस्त्रों में सिद्धिदात्री माता को सिद्धि और मोक्ष की देवी के रूप में दर्शाया गया है। आइए जानें शारदीय नवरात्रि की नवमी पर पूजा मुहूर्त, विधि और कन्या पूजन का समय

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:37 बजे से 05:25 बजे तक

अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 02:10 बजे से 02:58 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:08 बजे से 06:32 बजे तक

अमृत काल : अक्टूबर 01 मध्यरात्रि 02:56 बजे, से अक्टूबर 01 प्रात: 04:40 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें