Nirjala Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का व्रत पूरे साल में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों में सबसे पवित्र और कठिन माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को करने वाले भक्त एकादशी के दिन सूर्योदय से लेकर द्वादशी के दिन सूर्योदय तक अन्न के साथ-साथ जल का भी त्याग करते हैं। इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी व्रत को करने से पूरे साल की सभी 24 एकादशी व्रत का पुण्य मिल जाता है। इस दिन बहुत से भक्त अपनी मुश्किलें और तकलीफें दूर करने के लिए कुछ उपाय करते हैं। माना जाता है कि भगवान विष्णु इस दिन अपने भक्त की पुकार जरूर सुनते हैं। इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।
