Get App

November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होगा नवंबर का महीना, आएंगे इतने व्रत और त्योहार

November Vrat Tyohar 2025: अक्टूबर का महीना बस खत्म होने वाला है। इसके बाद अगला महीना नवंबर का शुरू होगा। इसमें भी कई प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे। इस माह की शुरुआत देवउठनी एकादशी से होगी। इसके अलावा इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां दी जा रही है। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 3:57 PM
November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होगा नवंबर का महीना, आएंगे इतने व्रत और त्योहार
इस महीने की शुरुआत देवउठनी एकादशी से हो रही है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में से एक है।

November Vrat Tyohar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का 10 वां महीना अक्टूबर अब खत्म होने वाला है। इसके बाद नवंबर का महीना शुरू होगा। इस महीने की शुरुआत देवउठनी एकादशी से हो रही है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में से एक है। दिन भगवान विष्णु चतुर्मास के बाद योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि के संचालन का कार्यभार संभालते हैं। इस दिन के बाद से हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा इसी महीने में तुलसी विवाह और देव दीपावली जैसे बड़े पर्व भी आएंगे। आइए जानें इस महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

देवउठनी एकादशी : नवंबर की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी के साथ होगी। यह तिथि 1 नवंबर, शनिवार को प्रात:काल 09:11 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 02 नवंबर, रविवार को प्रात:काल 07:31 बजे तक रहेगी।

तुलसी विवाह : तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ता है, यह पर्व इस साल 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी माता की शालिग्राम भगवान के साथ शादी करवाई जाती है।

देव दीपावली : देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता गंगा स्नान करने धरती पर आते हैं। एक अन्य मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस साल देव दिवाली 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।

विवाह पंचमी : विवाह पंचमी भगवान राम और माता सीता के पवित्र मिलन से जुड़ा हुआ है। इसे मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस पवन दिन पर माता सीता और भगवान राम की पूजा के साथ रामचरितमानस का पाठ कारण अभी शुभ होता है।

नवंबर के प्रमुख व्रत और त्योहार

तारीख व्रत / त्योहार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें